संस्कृति की रक्षा ही झारखंड का सम्मान
संवाद सूत्र, पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के पागदा टोला डागार मैदान में बुधवार को सास्कृतिक कार्यक
संवाद सूत्र, पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के पागदा टोला डागार मैदान में बुधवार को सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य जुगल किशोर मुखी ने कहा की झारखंड के संस्कृति की रक्षा करना ही हमारा दायित्व है। युवा पीढ़ी पारंपरिक गीत संगीत को भुलते जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण कलाकारों को उत्साह बढ़ाते हुए कला को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय विलय नीति का विरोध करते हुए ग्रामीणों से भी विरोध करने की अपील की।
इसके पहले, अतिथियों की स्वागत पारंपरिक रीतिरिवाज के साथ की गयी। इसके बाद अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान शिल्पी छवि रानी महतो व वासुदेव महतो ने अपने झूमर नृत्य से मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर ्रग्राम प्रधान हिकीम चंद्र महतो, समीर महतो, आनंद महतो, सुकुमार बेसरा, पूर्ण चंद्र सिंह, शकर कच्छप, अश्वनी दास, सुशील बेसरा, समीर राय, नितिन मुखी, रंगू बेसरा, तपन कर्मकार, सुरेश बेसरा आदि उपस्थित थे।