गोपबंधु हाईस्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
गोपबंधु उच्च विद्यालय हामंदा में शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, राजनगर : गोपबंधु उच्च विद्यालय हामंदा में शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्कल सम्मेलनी चक्रधरपुर शाखा के अध्यक्ष सरोज प्रधान ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मौके बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें ओड़िया भाषण में शुभम राउत, सरोज महंती, गायत्री राउत अव्वल रहे। वहीं ओड़िया नृत्य में गायत्री राउत, बबिता सरदार, ज्योत्सना महतो, लिली दास, स्वीटी, दास। हिदी नृत्य में अनुष्का महतो, मालारानी महतो, रेणुका महतो, झुम्मा महतो, आदिवासी नृत्य में बसंती सोरेन, प्रिया टुडू, चंपा हेस्सा, सुमित्रा महतो, संध्या महतो, विजय कैवर्त, संजय कैवर्त, रीमा महतो, शिल्पा तांती, नेहा मुर्मू, रासमणि मुर्मू विजेता रहीं। इसके अलावे नागपुरी, कुरमी व छऊ नृत्य में भी छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के पूर्व नेशनल वोलेंटियर रामचंद्र महतो, विसेप के रोहित महतो, शिक्षिका सुमिता महतो एवं अनिता महतो को भी अच्छे काम के लिए विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नुनूराम महतो, उत्कल सम्मेलनी के सचिव पूर्णचंद्र नंद, हरीश चंद्र आचार्य, सुशील षाड़ंगी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रथो महतो सहित विद्यालय शिक्षक उपस्थित थे।