जाम छलकाने पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : नववर्ष के मौके पर शराब पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गयी है, इसके साथ
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : नववर्ष के मौके पर शराब पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गयी है, इसके साथ हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। सरायकेला-खरसावां जिले के जयप्रकाश उद्यान, सीतारामपुर डैम, चांडिल डैम समेत अन्य पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गयी है। डीएसपी अविनाश कुमार ने कहा कि जिले के सभी पिकनिक स्पॉट पर गश्ती दल के साथ सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। दो पहिया वाहन चालकों पर विशेष नजर रहेगी। किसी भी सुरत में हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा।
ब्रेथ एनालाइजर के साथ पुलिस बल की तैनाती
उन्होंने बताया कि पिकनिक स्पॉट के अलावा मुख्य मार्गो पर ब्रेथ एनालाइजर से लैस पुलिस बल क तैनाती की गयी है। मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों की जांच की जाएगी। पकड़े जाने पर जुर्माना लेने के बाद उन्हें छोड़ा जाएगा। इसके अलावे पिकनिक स्पॉट पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
इधर, ईचागढ़ एवं तिरुलडीह में थाना प्रभारी आरपी सिंह एवं महाबीर उरावं ने विभागीय कर्मचारी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पिकनिक स्पॉट पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने पिकनिक स्पॉट पर शराब सेवन करने वाले हड़दंगियों को गिरफ्तारी का आदेश दिया है। नदी किनारे व सुनसान जगहों पर विशेष निगरानी बरतने का निर्देश दिया है।
गम्हरिया में वाहन चालकों के खिलाफ चला अभियान
ट्रैफिक इंसपेक्टर विजय प्रकाश के नेतृत्व में गम्हरिया में शराब पीकर वाहन चालकों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। वाहनों को रोककर चालकों की ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने कई चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। अभियान में थाना प्रभारी जय प्रकाश राणा, एएसआइ भोला कुमार, श्याम कुमार समेत कई ट्रैफिक जवान शामिल थे।