खेल दिवस पर छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
खरसावां की मॉडल महिला कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुवार को प्रभात फेरी निकाली।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 06:29 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 06:29 PM (IST)
संसू, खरसावां : खरसावां की मॉडल महिला कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुवार की सुबह निकाली प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी कॉलेज परिसर से शुरु हो कर मुख्य मार्ग होते हुए पति साही, बाजारसाही, मनु टोला होते हुए कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान छात्राओं के साथ साथ कॉलेज के शिक्षकों ने भी फिट इंडिया मूवमेंट के तहत शपथ ली। मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ स्पार्कलीन देई, कॉलेज के खेल प्रभारी सह एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो अतुल सरदार, बिरसा हांसदा, प्रो सविता पाल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें