Move to Jagran APP

ऑक्सीजन पर टिका है हमारा जीवन : चमी मुर्मू

दैनिक जागरण के मिशन ऑक्सीजन को सफल बनाने के लिए सहयोगी महिला संस्था के पूर्व सचिव एवं इंदिरा प्रियदर्शनी वृक्षामित्र व नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित चामी मुर्मू क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चला रही है। शुक्रवार को राजनगर प्रखंड क्षेत्र के धुरीपदा गांव में 200 से अधिक पौधे रोपे तथा ग्रामीणों के बीच अर्जुन सागवान जामुन के लगभग 20 हजार बीज का वितरण किया..

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 06:30 AM (IST)
ऑक्सीजन पर टिका है हमारा जीवन : चमी मुर्मू
ऑक्सीजन पर टिका है हमारा जीवन : चमी मुर्मू

संवाद सूत्र, राजनगर : दैनिक जागरण के मिशन ऑक्सीजन को सफल बनाने के लिए सहयोगी महिला संस्था के पूर्व सचिव एवं इंदिरा प्रियदर्शनी वृक्षामित्र व नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित चामी मुर्मू क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चला रही है। शुक्रवार को राजनगर प्रखंड क्षेत्र के धुरीपदा गांव में 200 से अधिक पौधे रोपे तथा ग्रामीणों के बीच अर्जुन, सागवान, जामुन के लगभग 20 हजार बीज का वितरण किया। इस दौरान खेती को बढ़ावा देने के लिए राहड़, खीरा, नेनुआ, भिडी आदि का बीज भी वितरण किया। इस कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम सिद्धार्थ शंकर भी मौजूद थे। उन्होंने भी चामी मुर्मू के साथ बारूदा जल छाजन कार्यक्रम के तहत निर्माण की गई ट्रेंच अथवा ड्रेनेज के अगल-बगल पौधों का रोपण किया। डीडीएम ने कहा कि मनुष्य जीवन में ऑक्सीजन का क्या महत्व है। यह हमें कोरोना काल ने भली भांति सिखाया है। जल, जंगल, जमीन की रक्षा से ही वातावरण शुद्ध रहेगा और हम लंबी आयु जी सकेंगे। चामी मुर्मू ने कहा कि पौधारोपण हर मनुष्य के जीवन का अहम कार्य होना चाहिए। क्योंकि हमारा जीवन ऑक्सीजन पर ही टीका है। इसलिए पेड़-पौधों को हम जितना काटते हैं, उससे कहीं ज्यादा लगाने पर सोचें और इनका संव‌र्द्धन करें। मौके पर सहयोगी महिला संस्था के सचिव जवाहर लाल महतो, जगन्नाथ महतो, प्रहलाद राय, शिवराम सोरेन, मनोज महतो, सुशील महतो, हड़ीराम मार्डी, सोमाय सोरेन कई सारे ग्रामीण उपस्थित थे। एकल अभियान अंचल ने किया पौधारोपण : विश्व पर्यावरण दिवस के तहत नुवागांव में एकल अभियान अंचल सरायकेला की महिला अध्यक्ष सुनीता सेकसरिया, सचिव कांता अग्रवाल व कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल ने फलदार आम, अमरूद, नींबू के पौधे का रोपण किया। अंचल महिला समिति की ओर से सभी आचार्यो को फलदार पौधा दिया जाएगा। अंचल महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता ने कहा कि योग प्राणायाम व आयुर्वेद से ही कोरोना पर विजय प्राप्त की जा सकती है। विषम परिस्थितियों में ही एलोपैथी प्रयोग करें। आज के समय मे काढ़ा, गरम पानी, दूध व हल्दी जीवन रक्षक तत्व हैं। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की ओर से प्रदत्त करोना किट व प्रतिरोधक क्षमता वाली गोली भी उपलब्ध कराई गई। अंचल महिला समिति की ओर से आचार्य व ग्राम समिति को कोरोना किट भी प्रदान किया गया। मौके पर अंचल अभियान प्रमुख मान पंकज गौड़, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख मान रविन्द्र महतो, अंचल गतिविधि प्रमुख मान प्रफुल्ल महतो, संच प्रमुख किरण महतो, संच व्यास सुखमति सरदार व सरायकेला संच के सभी आचार्य व दीदी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.