वाहन ने चार लोगों को रौंदा, एक की मौत
संवाद सूत्र,खरसावा : खरसावा से दो किमी दूर सरायकेला-खरसावा मुख्य मार्ग पर सीमला गाव में दिक
संवाद सूत्र,खरसावा : खरसावा से दो किमी दूर सरायकेला-खरसावा मुख्य मार्ग पर सीमला गाव में दिकान के पास खडे़ होकर बात कर रहे चार युवकों को अज्ञात चार पहिया वाहन रौंदते हुए भाग गई। शनिवार रात नौ बजे के आस पास की इस सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। खरसावा पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ चारों को खरसावां पीएचसी पहुंचाया जहा डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन घायलों को खरसावा पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम रेफर कर दिया गया है। मृत युवक शिव शकर पुरान 25 पिता राजा पुरान, कोवाली जमशेदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। इस दुर्घटना में घायल तीन लोगों में एक खरसावा के सीमला का राजकुमार कैवर्त तथा दो अन्य बिजु सरदार व प्रनाथ सरदार कोवाली के ही ग्राम रादुर गाव के रहनेवाले हैं। सड़क किनारे बातचीत रहे चारों को रौंदने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। सरायकेला से आ रही सफेद रंग के चार पहिया वाहन ने सीमला में चारों को रौंदते हुए खरसावा की ओर भाग गयी। सडक दुर्घटना में मृत युवक शिव शकर पुरान अपने गाव के बिजु सरदार व प्रनाथ सरदार के साथ सरायकेला से खरसावा तक हो रही सडक चौडीकरण कार्य में मजदूरी करता था। वह सीमला में दुकान के सामने सीमला गाव के राजकुमार कैवर्त के साथ बातचीत कर रहा था। खरसावा पुलिस चारों को रौंदने वाले वाहन की तलाश में जुट गयी है।