50 लीटर शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
टाइगर मोबाइल ने एक युवक को देसी महुआ शराब के साथ सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 50 लीटर महुआ शराब बरामद किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:33 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सरायकेला: टाइगर मोबाइल ने एक युवक को देसी महुआ शराब के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया। उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। सरायकेला थाने में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। सरायकेला थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि सरायकेला थाना के सीनी के ईश्वर मंडल बाइक से शराब लेकर कहीं सप्लाई करने जा रहा था। सरायकेला के संजय पुल पर पुलिस वाहन जांच कर थी। जब उसे रोका गया तो वह भागने लगा। उसे टाइगर मोबाइल के जवान ने दौड़ा कर पकड़ लिया। जब उसकी बाइक की जांच की गई तो पॉलीथिन में बंद 50 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। ईश्वर मंडल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें