Move to Jagran APP

कला, संस्कृति व परंपरा हमारी पहचान: विधायक

ओड़िया संस्कृति को सशक्त बनाने तथा प्रचार-प्रसार के लिए खरसावां के सरगीडीह गांव में ओड़िया नाटक का मंचन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 05:53 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 05:53 PM (IST)
कला, संस्कृति व परंपरा हमारी पहचान: विधायक
कला, संस्कृति व परंपरा हमारी पहचान: विधायक

संवाद सूत्र, खरसावां : ओड़िया संस्कृति को सशक्त बनाने तथा प्रचार-प्रसार के लिए खरसावां के सरगीडीह गांव में ओड़िया नाटक का मंचन किया गया। सरगीडीह में नाट्य प्रदर्शनी का उद्घाटन स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि नाट्य संस्थाएं हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। नाटकों के माध्यम से हमें नई सीख मिलती है। कला, संस्कृति व परंपरा ही हमारी पहचान है। इसे सशक्त बनाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए संस्थान के सदस्यों को बधाई दी तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। नाट्य प्रदर्शनी में कलाकारों ने एक दिनो कु पि¨धली ¨सदुरो नामक नाटक का मंचन किया। इसमें कलाकारों ने लोगों से अपनी परंपरा को नहीं भूलने का संदेश दिया। कलाकारों ने नाटक में जीवन के हर उतार चढ़ाव को दर्शाया।

loksabha election banner

नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आधुनिकता की दौड़ में सामाजिक मूल्य, मान्यता, परंपरा व संस्कारों को नहीं भूलने की सीख दी। नाटक से पहले कलाकारों ने अपने गीत व संगीत के माध्यम से समां बांध दिया। नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मौके पर संतोष ¨सहदेव, यशवंत प्रधान, गोपाल प्रधान, संतोष प्रधान, चक्रधर प्रधान, अशोक प्रधान, पितोवास प्रधान समेत काफी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.