Move to Jagran APP

ओड़िया भाषा विकास के लिए सीएम से करेंगे बात: शशिभूषण बेहरा

जागरण संवाददाता, सरायकेला : ओडिशा सरकार के वित्त सह आबकारी मंत्री शशिभूषण बेहरा श

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 06:48 PM (IST)
ओड़िया भाषा विकास के लिए सीएम से करेंगे बात: शशिभूषण बेहरा

जागरण संवाददाता, सरायकेला : ओडिशा सरकार के वित्त सह आबकारी मंत्री शशिभूषण बेहरा शुक्रवार को सरायकेला पहुंचे। उन्होंने जिले के ओड़िया भाषा-भाषियों की स्थिति की जानकारी हासिल की। मंत्री लगभग दो बजे सरायकेला पहुंचे। यहां छात्र-छात्राओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने उत्कल सम्मलेनी द्वारा नियुक्त शिक्षकों से ओड़िया शिक्षा के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने ओड़िया भाषा में कविता सुनाकर मंत्री को गदगद कर दिया। मंत्री ने बच्चों को शाबासी दी और ओड़िया में ही शिक्षा ग्रहण करने की बात कही।

loksabha election banner

स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शशिभूषण बेहरा ने कहा कि सरायकेला-खरसावां विच्छिनांचल क्षेत्र है। यहां हमारे कई ओड़िया भाषा-भाषी भाई रहते हैं। विपरीत परिस्थिति में भी यहां ओड़िया भाषा समृद्ध है। मंत्री ने इस क्षेत्र में ओड़िया भाषा के विकास को लेकर सरकार को अवगत कराने की बात कही ताकि यहां और अधिक विकास हो सके। मंत्री ने कहा कि जिले में जितने भी ओड़िया स्कूल हैं यहां ओड़िया भाषा में पढ़ाई सुनिश्चित करने व शिक्षक पदस्थापित करने के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी को मुख्यमंत्री से बात करने की बात कही। साथ ही ओडिशा सरकार द्वारा झारखंड सरकार से पत्राचार कर ओड़िया स्कूल में शिक्षक पदस्थापित करने की मांग रखने की बात कही।

ओड़िया शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

नगरपालिका ओड़िया मध्य विद्यालय सरायकेला से ओड़िया शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं करने की मांग को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मिनाक्षी पटनायक ने ओडिशा सरकार के मंत्री शशिभूषण बेहरा को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि ओड़िया स्कूल से ओड़िया शिक्षकों को ही पदस्थापित की जाए।

उत्कल शिरोमणि की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

ओडिशा के मंत्री शशिभूषण बेहरा सरायकेला पाठागार स्थित उत्कल शिरोमणी गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व कलाकेंद्र के निदेशक तपन पटनायक ने छऊ मास्क देकर मंत्री का स्वागत किया।

छऊ की बारीकियों से हुए रूबरू

मंत्री शशिभूषण बेहरा सरायकेला राज पैलेस गए। वहां राजा प्रताप आदित्य ¨सहदेव से मिलकर सरायकेला-खरसावां जिला में ओड़िया भाषा-भाषी की स्थिति व विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य की जानकारी हासिल की। राज पैलेस के अंदर लगे चित्र प्रदर्शनी का भी मंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सरायकेला छऊ के बारीकियों से अवगत हुए। साथ ही सात समंदर पार छऊ में किए गए प्रस्तुति के चित्र का अवलोकन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.