Move to Jagran APP

सरायकेला-खरसावां जिले में मिले नौ कोरोना पाजिटिव

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 849 लोगों की कोरोना जांच की जिसमें नौ लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3824 तक पहुंच गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों में सात गम्हरिया व दो सरायकेला प्रखंड से हैं..

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 07:45 AM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 07:45 AM (IST)
सरायकेला-खरसावां जिले में मिले नौ कोरोना पाजिटिव

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 849 लोगों की कोरोना जांच की, जिसमें नौ लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3824 तक पहुंच गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों में सात गम्हरिया व दो सरायकेला प्रखंड से हैं। अब तक कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 3724 हो गई है। सीएस हिमांशु भूषण बरवार ने बताया कि अब तक कोरोना संक्रमण से 13 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में 88 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में 935 लोगों को लगा कोरोना का टीका : सिविल सर्जन डा. हिमांशु भूषण बरवार ने बताया कि सोमवार को सरकारी व गैर सरकारी 15 टीकाकरण केंद्रों पर 935 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया की 727 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज व 208 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। उन्होंने बताया कि 13-14 अप्रैल को जिले में स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा। स्पेशल ड्राइव के तहत 21 पंचायतों में विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति नजदीकी कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पर टीकाकरण कराएं। किसान मोर्चा प्रखंड कमेटी के उपाध्यक्ष बने वरसा व सुदाम : सोमवार को भाजपा सरायकेला प्रखंड पश्चिमी भाग किसान मोर्चा प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। प्रखंड अध्यक्ष वनबिहारी महतो ने बताया कि नई कमेटी में दो उपाध्यक्ष, दो महामंत्री व दो मंत्री बनाए गए हैं। नई कमेटी में उपाध्यक्ष के रूप में वरसा सुरेन व सुदाम महतो, जुनू सोय व वरूण महतो महामंत्री, बंबेश्वर महतो व उपेंद्र महतो मंत्री, लक्ष्मण देवगम मीडिया प्रभारी, विश्वकर्मा लोहार सोशल मिडिया प्रभारी, संतोष कुमार तांती कोषाध्यक्ष बनाए गए। कार्यकारणी सदस्य में किशन चंद्र, लोदरो पूर्ति, अलबोध महतो, साहेबराम महतो, किसनो महतो, शिबनू पान, छुटू मुर्मू, अर्जुन सरदार, सुरेंद्र किस्कु, जगन्नाथ गोप, व विरेश लोहार को रखा गया है। सरायकेला पश्चिमी एससी मोर्चा का किया विस्तार : रविवार को भाजपा एससी मोर्चा सरायकेला पश्चिमी प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। नई कमेटी में उपाध्यक्ष तपन रजक, अभिराम नायक व घासिया नायक को बनाया गया। महामंत्री भीष्मो नायक व नंदलाल नायक, मंत्री बलराम नायक, बनमाली नायक व धर्मेन्द्र नायक को बनाया गया। कोषाध्यक्ष सहदेव नायक, सोशल मीडिया प्रभारी चितो नायक व मीडिया प्रभारी विकास मुखी को बनाया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.