रेलवे लाइन से शव बरामद, हत्या की आशका
संवाद सूत्र, गम्हरिया : गम्हरिया रेलवे स्टेशन व झुरकुल फाटक के मध्य से पुलिस ने सोमवार को
संवाद सूत्र, गम्हरिया : गम्हरिया रेलवे स्टेशन व झुरकुल फाटक के मध्य से पुलिस ने सोमवार को लगभग 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी निवासी साधुचरण महतो के रूप में की गई है। शव देखने से प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से रेलवे लाइन बीच फेंक दिया गया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश राणा ने बताया कि मृतक के चेहरे पर गहरे जख्म व शरीर पर हल्का कटे का निशान मिले है। जिससे हत्या की आशंका हो रही है। इसके अलावे पटरी के आस-पास भी कई जगहों पर खून के धब्बे मिले हैं मृतक का चप्पल भी इधर-उधर बिखरा हुआ था।
जानकारी के मुताबिक पिछले कई वर्षो से साधुचरण अपने भाइयों के साथ मुड़कुम-गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित नीमडीह बस्ती में रहता था। साधुचरण तीन भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। गम्हरिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।
रविवार देर शाम को ही पटरी पर शव होने की सूचना रेलवे पदाधिकारियों को मिली थी। रेलवे द्वारा ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार साधुचरण महतो की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। गम्हरिया पुलिस मामले की बारिकी से जाच कर रही है। पुलिस के अनुसार परिजन द्वारा किसी के विरूद्ध कोई शिकायत दर्ज नही कराई गई है।