विधायक दशरथ गागराई विस की तीन समितियों के सदस्य मनोनीत
झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियमों के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2020-2021 के लिए कूल 23 समितियों का गठन किया।
संवाद सूत्र, खरसावां : झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियमों के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2020-2021 के लिए कूल 23 समितियों का गठन किया। इसमें खरसावां विधायक दशरथ गागराई को तीन समितियों में सदस्य के रूप में जगह दिया गया है। विधायक दशरथ गागराई को मुख्य रूप से प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति, गैर सरकारी संकल्प समिति, आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति'' के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। मालूम हो कि झारखंड विधानसभा की नियम समिति, विशेषाधिकार समिति याचिका समिति के सभापति झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविद्रनाथ महतो स्वयं होंगे। विधायक दशरथ गागराई को तीन समितियों में जगह दिए जाने से खरसावां विधानसभा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने विधायक को तीन समितियों में जगह दिए जाने पर उन्हें बधाई दी है। विधायक गागराई ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे।