Move to Jagran APP

आदिवासी मंत्रालय की ओर से खोले जाएंगे 69 मॉडल स्कूल, शिक्षित होंगे 33 हजार बच्चेः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

Jharkhand News केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आईफोन बनाने में झारखंड की आदिवासी बच्चियों का भी योगदान है। उन्होंने ये भी कहा कि गांव की प्रगति को मानक मानकर केंद्र सरकार ने सभी वर्ग समुदायों के बीच विकास के कामों को शुरू किया है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerPublished: Sun, 21 May 2023 05:26 AM (IST)Updated: Sun, 21 May 2023 05:26 AM (IST)
आदिवासी मंत्रालय की ओर से खोले जाएंगे 69 मॉडल स्कूल, शिक्षित होंगे 33 हजार बच्चेः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
69 मॉडल स्कूलों में शिक्षित होंगे 33 हजार बच्चेः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

जागरण संवाददाता, सरायकेला: आदिवासी मंत्रालय के सौजन्य से देश भर में 69 नए मॉडल स्कूल खुल रहे हैं जिससे कुल 33 हजार बच्चों को फायदा पहुंचेगा। ये बातें आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को सरायकेला के भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

आईफोन बनाने में आदिवासी बच्चियों का योगदान

उन्होंने कहा कि अब एप्पल फोन (आईफोन) बनाने में झारखंड की आदिवासी बच्चियों का भी योगदान है। आदिवासी मंत्रालय के माध्यम से यहां की बेटियों को टाटा ग्रुप की कुछ कंपनियों में भेजा गया था। आज वहां बच्चियां आत्मनिर्भर हैं।

25 मई को खूंटी आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति 25 मई को बिरसा मुंडा की धरती खूंटी आ रही हैं, वह महिला सम्मेलन में महिलाओं से संवाद करेंगी और महिला आत्मनिर्भर बने इस पर अपने विचार को रखेंगी।

हमारा देश इस समय जिस गति से आगे बढ़ रहा है गांव भी उसी तरह प्रगति कर रहे हैं, चूंकि गांव की प्रगति में देश की प्रगति छुपी हुई है इसलिए गांव की प्रगति को मानक मान कर केंद्र सरकार ने सभी वर्ग, समुदायों के बीच विकास के कार्यों को शुरू किया है।

केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में दिए जाने वाले पक्के मकानों को तय समय में दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है, इसी तरीके से देश भर में किसान सम्मान योजना लागू किया गया है इस योजना से किसानों का आमदनी और सम्मान दोनों बढ़ा है।

फोटो- बैठक में मौजूद बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

केंद्रीय मंत्री मुंडा ने कहा की पार्टी द्वारा चलाया जाने वाला महा-जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। अभियान के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यक्रमों को सफल बनाना है, इस अभियान के दौरान वो भी कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.