मानसिक रूप से परेशान युवक ने की आत्यहत्या
कुचाई थाना क्षेत्र के छोटासेगोई पंचायत के किताकुटी गांव के मुचीराय तांती (38) ने शुक्रवार को तड़के सुबह फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली..
संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई थाना क्षेत्र के छोटासेगोई पंचायत के किताकुटी गांव के मुचीराय तांती (38) ने शुक्रवार को तड़के सुबह फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार को भी अहले सुबह वह घर वालों को कुछ बताये बगैर ही घर से निकल गया था। सुबह में खोजबीन करने पर मुचीराय की लाश गांव के पास एक पलाश के पेड़ पर फंदे में झूलते हुए अवस्था में मिला। बुधवार को भी मुचीराय तांती घर से कहीं भाग गया था। गुरुवार को घर वालों ने उसे खोज कर वापस घर लाया। कुचाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुचीराय तांती किताकुटी गांव के पास एक पलाश के पेड़ पर फंदा कर झूल कर खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर कुचाई पुलिस गांव में पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिये सरायकेला भेज दिया। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से मानसिक रुप से परेशान था।