सीआरपीएफ मुख्यालय में महाशिवरात्रि उत्सव 21 को
सरायकेला के दुगनी स्थित 196 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय स्थित एसटी पार्क में बने मंदिर में 21 फरवरी को भंडारा के साथ महाशिवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 05:44 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 05:44 PM (IST)
जासं, सरायकेला : सरायकेला के दुगनी स्थित 196 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय स्थित एसटी पार्क में बने मंदिर में 21 फरवरी को भंडारा के साथ महाशिवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह आठ से 11 बजे तक ऊँ नम: शिवाय का जाप, 11 से दोपहर 12 बजे तक भजन कीर्तन, 12 से एक बजे तक हवन, पूजा, आरती एवं प्रसाद वितरण तथा दोपहर एक से दो बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें