Move to Jagran APP

आठ सौ बाढ़ प्रभावितों की सूची तैयार, मिलेगा मुआवजा

गम्हरिया प्रखंड के अतंगर्त बाढ में होने वाले 800 प्रभावितों लोगो का चयन किया गया है

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 04:07 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 04:07 AM (IST)
आठ सौ बाढ़ प्रभावितों की सूची तैयार, मिलेगा मुआवजा

आठ सौ बाढ़ प्रभावितों की सूची तैयार, मिलेगा मुआवजा

loksabha election banner

संसू, आदित्यपुर: गम्हरिया प्रखंड के अतंगर्त बाढ़ की मार झेल रहे 800 लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। हांलाकि यह संख्या आगे और बढ़ सकती है। अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया गया कि बीते तीन दिनों से अंचलकर्मियों ने सर्वे कर प्रखंड के आठ सौ लोगों तैयार की है। जिसका अब निष्पादन किया जा रहा है। सर्वे कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ विभाग के अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे हैं। वहीं, हाल के दिनों में कई राजनीतिक संगठनों के द्वारा विभिन्न क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा दिलाने का मांग की गई है। अंचलाधिकारी ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में सर्वे कार्य किया जाना अभी बाकी है। बता दें कि बीते 21 अगस्त को आई बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घरो में बाढ़ का पानी घुस गया है जिस कारण गृहस्वामियों को लाखों का नुकसान हुआ है। मंत्री चंपई सोरेन ने विभाग को निर्देश दिया था कि प्रभावितों की सूची बनाकर प्रदान करें ताकि उनको समय पर मुआवजा प्रदान किया जा सके।

किस सामान की क्षति होने पर कितना मुआवजा मिलेगा :

1. बर्तन क्षति होने पर: 2000

2.कपड़ा खराब होने पर : 1800

3.कच्चा मकान की आशिंक क्षति पर : 3200

4.झोपड़ीनुमार मकान का नुकसान पर : 4200

5.पुरा घर क्षतिग्रस्त होने पर: 95100

बारिश से घर ध्वस्त, महिला घायल : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली पंचायत के पांड्यासाई टोला ढिपासाई में बीते रात बबलू सरदार का छप्पर अचानक मंगलवार की रात के 2:00 बजे गिर जाने से घर पर दो बच्चों के साथ महिला सो रही थी कि इस बीच छप्पर गिरने से महिला घायल हो गई जिसे इलाज के लिए नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है। बता दें कि पिछले दिनों लगातार हो रही बारिश से बबलू सरदार का घर पूरी तरह से जर्जर हो चुका था और रात में 2:00 बजे छप्पर गिर जाने से महिला घायल हो गई थी। अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद को घटना की सूचना देते हुए तत्काल सहयोग करने की अपील की है।

विधायक के निर्देश पर राहत सामग्री का हुआ वितरण : विधायक सविता महतो के निर्देश पर बुधवार को झामुमो कुकड़ू प्रखंड कमेटी ने चांडिल डैम के पानी से डूबे हुए परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटी। प्रखंड के कुमारी, झापागोरा, दयापुर आदि गांव में राहत सामग्री जैसे मुरही, चूड़ा, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो ने बताया कि विधायक सविता महतो का तबीयत खराब है। वे अस्पताल में इलाजरत में हैं। मौके पर इंद्रजीत महतो, शक्तिपदों महतो,धीरज महतो, गोपेश कुमार, गुडू महतो, रामु महतो आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने हेतु अपर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन : भीषण बाढ़ की मार झेल रहे लोगों को मुआवाजा दिलाने को लेकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रहमानंद झा के नेतृत्व में अपर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर ब्रहमानंद झा के साथ अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद थे। ज्ञापन में कहा कि विगत 20 व 21 अगस्त को आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत भीषण बाढ़ आने के कारण बस्ती के क्षेत्र के लोगों को अत्यंत दयनीय स्थिति का सामना करना पड़ा। जिसमें बहुत बड़ी आबादी प्रभावित हुई है। जिसमें घरों में रखी आवश्यक सामान भी क्षतिग्रस्त हो गई है और स्थिति काफी भयावह बनी हुई है। दुर्भाग्यवश बाढ़ पीड़ितों में ज्यादातर कमजोर वर्ग के लोग हैं जो कि दिहाड़ी कर अपना जीवन व्यतीत करते हैं। अभी पानी हटने के बाद गंदगी फैल गई है। जिससे महामारी फैलने का डर उत्पन्न हो गया है। इस कारण विशेष टीम बनाकर एक सर्वे कर साफ-सफाई युद्ध स्तर पर कराई जाए। साथ ही सभी पीड़ित परिवारों को क्षतिपूर्ति के रूप में सरकारी सहायता देने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.