कुड़मी छात्रों को कुड़माली भाषा के प्रति किया प्रेरित
आदिवासी कुड़मी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक गम्हरिया प्रखंड के सामरम गांव में की गई। शशोधर महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई..
जागरण संवाददाता, सरायकेला : आदिवासी कुड़मी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक गम्हरिया प्रखंड के सामरम गांव में की गई। शशोधर महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि असम से आए मानगर सुरेश कुड़मी सांखुआर और विशिष्ट अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के कुड़माली भाषा के सहायक प्राध्यापक मानगर सुभाष महतो छंचमुतरुआर उपस्थित थे। मौके पर अध्यक्ष व संचालनकर्ता को कुड़माली पीला गमछा प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा, नेगनीति, गुसटि परंपरा, स्वशासन व्यवस्था और आगामी भारतीय जनगणना 2021 के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मातृभाषा कुड़माली के विशेष प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। कुड़मी छात्रों से आवश्यक रूप से एक भाषा कुड़माली के रूप में रखने की अपील की गई। बैठक को समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मानगर प्रसेनजीत महतो काछिमा, लक्ष्मीकांत केटीआर, मनोज टिडुआर ने सामाजिक एकता बनाए रखने और कुरीतियों से दूर रहने की अपील की। बैठक में नेपाल महतो, विश्वनाथ महतो, मनोज महतो, पप्पू महतो, दकखिनाथ महतो, धनीराम महतो, मेघनाथ महतो, खितिभूषण महतो, मुटरू महतो, धनंजय महतो, मृत्युंजय महतो, सुबोध महतो, सोनूराम महतो, तिलोत्तमा महतो, मीना महतो समेत कई उपस्थित थे।