बेंगलुरु में मजदूरी करने गए खरसावां के युवक की मौत
खरसावां के नारायणडीह गांव का प्रसाद सरदार (30) पिछले कई वर्षो से बेंगलुरु के कोटार में बीमारी से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार प्रसाद सरदार कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के कोटार में मजदूरी करने गया था। वहां बीमारी से मौत हो गई..
खरसावां : खरसावां के नारायणडीह गांव का प्रसाद सरदार (30) पिछले कई वर्षो से बेंगलुरु के कोटार में बीमारी से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार प्रसाद सरदार कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के कोटार में मजदूरी करने गया था। वहां बीमारी से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रह कर एक कंपनी में मजदूरी का कार्य करता था। इस वर्ष कोविड-19 को लेकर जारी लॉक डाउन में वह बेंगलुरु में ही रह गया। वापस घर नहीं लौट सका। इस दौरान वह बीमार हो गया। सही इलाज के अभाव में सोमवार को उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नारायणडीह गांव का प्रसाद सरदार अपने परिवार में सबसे बड़ा है। उसके पिता का निधन हो गया है। घर में उसकी मां तथा छोटा भाई व भाई की पत्नी रहते है। उसकी शादी नहीं हुई थी।