विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरायकेला खरसावां में बत्तख पालन से स्वरोजगार की नई राह, 35 लाभुकों को बांटे गए चूजे

Published: Fri, 05 Jun 2026 01:00 PM (GMT+05:30)

खरसावां प्रखंड में पशुपालन विभाग ने 35 ग्रामीणों को स्वरोजगार और आय बढ़ाने के लिए बत्तख के चूजे वितरित किए।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, खरसावां। प्रखंड पशुपालन विभाग की ओर से ग्रामीणों को स्वरोजगार एवं आयवृद्धि से जोड़ने के उद्देश्य से बत्तख चूजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 35 लाभुकों के बीच बत्तख के चूजों का वितरण किया गया।

विभागीय जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 के दो लाभुकों को 15-15 बत्तख चूजे प्रदान किए गए, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के 33 लाभुकों को 30-30 बत्तख चूजों का वितरण किया गया।

प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा ने कहा लाभुकों को बत्तख पालन के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, प्रखंड प्रमुख महेंद्र जामुदा, अजय सामड तथा प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. शंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लाभुकों को बत्तख पालन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया गया।

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में कुक्कुट पालन से स्वरोजगार को मिला बढ़ावा, लाभार्थियों को बांटे गए चूजे