Move to Jagran APP

सालडीह में पारंपरिक तरीके से मना करमा उत्सव

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के सालडीह स्थित भाजपा जिला महामंत्री गणेश माहली के आवास पर पारंपरिक तरीके से करमा उत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 06:13 PM (IST)
सालडीह में पारंपरिक तरीके से मना करमा उत्सव
सालडीह में पारंपरिक तरीके से मना करमा उत्सव

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के सालडीह स्थित भाजपा जिला महामंत्री गणेश माहली के आवास पर धूमधाम के साथ करमा उत्सव मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने भी भागीदारी की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने समस्त झारखंड वासियों को प्रकृति के पावन पर्व करमा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में करमा पूजा त्योहार के रूप में मनाया जाता है। लोग अच्छी फसल एवं सुख-समृद्धि के लिए पारंपरिक रिवाज से करमा पूजा करते हैं। सांसद ने करमा पूजा के मौके पर आयोजित संस्कृति कार्यक्रम झूमर संगीत का लुफ्त उठाया। करमा उत्सव में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर सह भाजपा कोल्हान प्रभारी विनोद श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप ¨सहदेव, पश्चिम ¨सहभूम जिला अध्यक्ष दिनेश नंदी, सरायकेला विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि हरे कृष्ण प्रधान, स्वरूप सत्कार, डॉ. मनोज कुमार, ललन तिवारी, मोतीलाल महतो, विजय महतो, गणेश महतो, मनोज महतो, लक्ष्मण राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू बोदरा, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा, देवेश महापात्र, बरजो राम हांसदा, नगर अध्यक्ष सोहन ¨सह, राजरानी महतो, कविता परीछा, रेशमी साहू, रिंकू राय, श्याम बाबू दास समेत काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.