Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली कमल कलश यात्रा

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान मे सरायकेला में बुधवार को सरायकेला में कमल कलश यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 07:30 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 06:16 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली कमल कलश यात्रा
भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली कमल कलश यात्रा

जागरण संवाददाता, सरायकेला : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान मे सरायकेला में बुधवार को कमल कलश यात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। मोर्चा की सरायकेला- खरसावां जिला महिला मोर्चा जिला महामंत्री कविता परीक्षा के नेतृत्व वाले कार्यक्रम में जिला मंत्री गणेश महाली सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पिकी मोदक, महिला मोर्चा जिला मंत्री रीता दुबे नगर अध्यक्ष सोहन सिंह जिला परिषद शकुंतला महाली आदि सहित काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

loksabha election banner

इस यात्रा के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया गया। यात्रा के क्रम में बजरंगबली चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा में बोलते हुए भाजपा नेत्रियों ने कहा कि भाजपा की विचारधारा एवं सिद्धांत ही राष्ट्रवाद है। इसमें सबका साथ सबका विकास हो रहा है साथ ही सबका विश्वास भी बढ़ रहा है। इससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति के पास भी विकास पहुंचने लगा है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर अग्रसर है। दुनिया में भी भारत का नाम ऊंचा हुआ है। केंद्र सरकार ने कश्मीर में 70 साल पुरानी जटिल धारा 370 एवं 35ए को समाप्त कर व आतंकवाद पर अंकुश लगाने और भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.