कमल क्लब की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
शुक्रवार को कमल क्लब की बैठक प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में हुई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:39 AM (IST)
संसू, नीमडीह : शुक्रवार को कमल क्लब की बैठक प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय हॉल में हुई। इसमें सर्वसम्मति से 10 जुलाई तक प्रखंड कमल क्लब का निबंधन करा लेने का निर्णय लिया गया। खेलकुद निदेशालय के सूचना अनुसार 16 से 31 जुलाई तक प्रखंड स्तरीय बालक व बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण बिनय कुमार महतो, फूलचंद गोराई व उत्तम कुमार महतो की सदस्यता रद कर दी गई तथा सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद पर कार्तिक दास को मनोनीत किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें