मुरुमडीह में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
प्रखंड क्षेत्र के मुरुमडीह महिलाओं ने मंगलवार को मां मंगला की पूजा-अर्चना की। पूजा के पूर्व महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर नदी में पूजा कर कलश में जल भरकर पूजा स्थल पर लाकर स्थापित किया।
संवाद सूत्र, राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के मुरुमडीह महिलाओं ने मंगलवार को मां मंगला की पूजा-अर्चना की। पूजा के पूर्व महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर नदी में पूजा कर कलश में जल भरकर पूजा स्थल पर लाकर स्थापित किया। इसके बाद पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की। पूजा के बाद महिलाओं ने मां मंगला से अपने घर की सुख शांति की कामना की और बकरे, मुर्गा व बतख की पूजा की गई। इस दौरान मौके पर काफी महिलाएं मौजूद थीं। महिलाएं केशरगाड़िया नाला से घट लाकर स्थापित किया। इसके बाद पुजारी कालीचरण तांती द्वारा विधि विधान के साथ पूजा संपन्न की गई। पूजा में आसपास के श्रद्धालु शामिल हुए। कई श्रद्धालुओं ने मन्नतें पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाया। माना जाता है कि मां मंगला की श्रद्धालुओं पर हमेशा कृपा रहती है। मंगला पूजा हर साल प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में धूमधाम से होती है। मंगलवार को बड़ा कांकी, बाना, हमंदा, पाटाहेंसल सहित कई गांवों में मां मंगला पूजी गई। इस दौरान ढोल व बाजे-गाजा के बीच महिलाओं ने अपने-अपने सिर पर कलश लेकर झूमते हुए पूजास्थल तक पहुंचीं।