भारत सरकार के संयुक्त सचिव का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, अंगरक्षक घायल
संवाद सूत्र, गम्हरिया : जमशेदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर रांची लौट रहे भारत सर
By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 09:44 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 09:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, गम्हरिया : बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर रांची लौट रहे भारत सरकार के संयुक्त सचिव विनोद कुमार तिवारी का वाहन (जिप्सी) आदित्यपुर-कान्ड्रा मुख्य मार्ग पर पेप्सी कंपनी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में संयुक्त सचिव व वाहन चालक मो. आलम को मामूली चोटें आई हैं। जबकि उनके अंगरक्षक दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुलिस ने घायलों को जमेशदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल (एमजीएम) अस्पताल भेजा।
जानकारों ने बताया कि सड़क पर बने डिवाइडर से टकराकर जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें