Move to Jagran APP

झामुमो छात्र मोर्चा के अध्यक्ष बने सुदाम हेंब्रम

जागरण संवाददाता सरायकेला झारखंड छात्र मोर्चा का सरायकेला परिसदन में कोल्हान प्रभारी अरुण

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 05:55 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 06:38 AM (IST)
झामुमो छात्र मोर्चा के अध्यक्ष बने सुदाम हेंब्रम
झामुमो छात्र मोर्चा के अध्यक्ष बने सुदाम हेंब्रम

जागरण संवाददाता, सरायकेला : झारखंड छात्र मोर्चा का सरायकेला परिसदन में कोल्हान प्रभारी अरुण मुर्मू की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें जिला छात्र मोर्चा का पुनर्गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष सुदाम हेम्ब्रम, सचिव राकेश सतपथी तथा कोषाध्यक्ष राजा डोगरा को मनोनीत किया गया। बैठक में सरायकेला-खरसावां जिला उपाध्यक्ष भोला महंती, कोल्हान प्रभारी अरुण मुर्मू, कोल्हान सचिव पप्पू ने चयनित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में अपना विचार रखते हुए कहा कि जल्द से जल्द कमेटी विस्तार करने व 14 को सरायकेला में होनेवाले विशाल बदलाव यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करने का भी सुझाव दिया। सरायकेला-खरसावां जिला में छात्र संघ को मजबूती देने में हरसंभव मदद करने का भी आश्वासन दिया। मंच संचालन सरायकेला प्रखंड सचिव दीपक माझी ने किया। बैठक में वार्ड पार्षद सपन कामिला, राजेन मुर्मू, ऋषभ सेकसरिया, सुखराम सांडिल, मुकेश सतपथी, देवाशीष प्रधान, प्रिस, प्रदूमन प्रधान उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.