Move to Jagran APP

झूमर और टुसू के रंग भींग रहे गांव

जेएनएन आदित्यपुर चांडिल ईचागढ़ नीमडीह गम्हरिया मकर संक्रांति से शुरू टुसू पर्व का उत्

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 01:53 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 01:53 AM (IST)
झूमर और टुसू के रंग भींग रहे गांव
झूमर और टुसू के रंग भींग रहे गांव

जेएनएन, आदित्यपुर, चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह, गम्हरिया : मकर संक्रांति से शुरू टुसू पर्व का उत्साह चरम पर है। शनिवार को भी कोल्हान के चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह, आदित्यपुर, गम्हरिया में कई जगहों पर टुसू मेले का आयोजन किया गया। जहां अदिवासियों के अलावा सभी धर्म व जात के लोगों ने मांदर की थाप पर जमकर नृत्य किया। मेले में पारंपरिक परिधान पहने आदिवासी महिलाओं व पुरुषों ने झारखंडी सभ्यता को बरकरार रखा। ईचागढ़ के सपादा में विधायक सविता महतो ने कहा कि झारखंडियों की ताकत उनकी संस्कृति है। आदिवासियों की खासियत है अभाव में खुश रहना। मेले में सैकड़ों की संख्या में जुटे आदिवासी इसके गवाह हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी परंपरा, संस्कृति और सभ्यता को बचाकर रखना है। साथ ही हमें अपने बच्चों को भी आने वाले समय के तैयार करना है।

loksabha election banner

आदित्यपुर स्थित फूटबॉल मैदान में शनिवार को श्री श्री सार्वजनिक टुसू पूजा कमिटी के द्वारा विशाल टुसू मेला का आयोजन किया गया। मेले में आसपास से चार टूसू प्रतिमाओं का टीम ने भाग लिया। वहीं आयोजक द्वारा संतोष महतो एंड टीम के द्वारा झूमर संगीत कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया। झूमर के गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। कार्यक्त्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निदेशक सुखदेव महतो शामिल हुए। कार्यक्त्रम के दौरान उन्होने कहा कि टुसू झारखंड की संस्कृति का पहचान है। कार्यक्त्रम के समापन के दौरान संस्था द्वारा प्रतिमाओं को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्त्रम के आयोजन में समिति के अध्यक्ष छवि महतोए सचिव लालटू महतोए रितेन महतोए छुटुन महतोए मनसाए चंचल विश्वासए गुरूचरण मुखी आदि उपस्थित थे। हालांकि, टुसू मेले के दौरान युवकों के दो गुटों में अचानक मारपीट हो गया। जिससे पुरा मेले में भगदड़ मच गया। हालाकि भगदड़ की वजह से कोई बड़ा घटना नहीं घटी लेकिन अगर स्थिति बिगड़ती तो लोगो का जानमाल की क्षति हो सकती थी। बाद में आयोजको की सतर्कता से माहौल शात हुआ। वहीं मारपीट की घटना घटने के बाद भी पुलिस मुख्य सड़क पर ही पेट्रोलिंग करती रही।

कपाली में लगे मेले में जुटे सैकड़ों लोग : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के कपाली स्थित डोबो मैदान में टुसू मेले का उद्घाटन लबो महतो ने गुब्बारा उड़ाकर किया। मेले में आसपास के गांव से दर्जनों टुसू प्रतिमाएं व चौड़ल लाये गये थे। जिन्हें मेला कमेटी की ओर से प्रोत्साहन राशि दी गयी। इसके अलावा झूमर डास गु्रप ने अपनी प्रस्तुति दी। मौके पर मेला कमेटी की ओर से लव किशोर महतो, साधीन महतो, राजीव महतो, संतोष महतो, जितेन महतो, संजीत महतो, अभिषेक महतो, जयंती महतो, आजाद, मनोज, जादूनंदन आदि मौजूद थे।

सापादा में विधायक ने किया मेले का उद्घाटन : कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सापादा में शनिवार को श्रीश्री राम मेला समिति द्वारा आयोजित टुसू मेले का उद्घाटन ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने की। उन्होंने मेले में महिलाओं द्वारा लाई गई टुसू प्रतिमाओं को पुरस्कृत किया। इसके पहले उन्होंने मंदिर में श्रीराम समेत अन्य देवी-देवताओं की दर्शन की। मेले में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से आयी बुगी-बुगी डांस टीम ने अपनी प्रस्तुति से सबका मनमोह लिया। वहीं मेला कमेटी ने सर्वश्रेष्ठ टुसू प्रतिमा और चौड़ल को पुरस्कृत किया।

सीमा गांव में आजसू नेता ने किया उद्घाटन : इधर, नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के सीमा गांव में टुसू मेले का उद्घाटन आजसू पार्टी के नेता हरेलाल महतो ने किया। उन्होंने टुसू को झारखंड का प्राचीन सांस्कृतिक पर्व बताते हुए कहा कि मेले के आयोजन से सामाजिक सद्भाव बना रहता है। उद्घाटन के मौके पर लक्ष्मीकांत महतो, सुभाष चंद्र महतो, बासुदेव प्रमाणिक, बेनुधर महतो, अमित महतो, मनोज मंडल आदि मौजूद थे।

लक्ष्मीपंोसी टुसू प्रतिमा को प्रथम पुरस्कार : रानीबांध मेला समिति की ओर से गम्हरिया प्रखंड के उज्ज्वलपुर फुटबॉल मैदान में भव्य टुसू मेले में दर्जनों टुसू प्रतिमाओं का प्रदर्शन कियागया। इसमें हरि संस्कृति कला समिति प्रभात महतो, लक्ष्मीपोसी, राजनगर की टुसू प्रतिमा को प्रथम, अन्नपूर्णा मां मनसा समिति सोसोमली को द्वितीय, गुरूपदो मोदी, धोबोडूंगरी, कुलूपटागा को तृतीय तथा रोमन चोमन क्लब, महतानडीह को चतुर्थ पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अन्य समितियों को सात्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सिमाल सोरेन, मुखिया सिंगो टुडू, पंसस धानी मुर्मू व झामुमो जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो ने इन्हें पुरस्कृत किया। मेला के आयोजन में समिति के अध्यक्ष बेनी माधव महतो, प्रदीप बारिक, गोपाल महतो, जगदीश महतो, रूपेश सिंहदेव, भुवनेश्वर महतो, देवेन महतो, नागेश्वर महतो, सुदर्शन गोराई, लालचन्द महतो, संतोष महतो, वीरसिंह टुडू समेत सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

जयदा मंदिर में आये श्रद्धालुओं के बीच कंबल वितरित : चौका थाना क्षेत्र के जयदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में लगे पाच दिवसीय जयदा मेले के चौथे दिन रांची सांसद संजय सेठ व ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो भी पहुंचे। सांसद व विधायक ने मेले में आये जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर प्रियांशु शेखर तिवारी, बलराम महतो, मदन सिंह सरदार, दिलीप महतो आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.