विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में कल का दिन खास, बगावत पर उतरे हेमंत के एक और तेज-तर्रार नेता; चंपई के साथ BJP में होंगे शामिल

Published: Thu, 29 Aug 2024 06:00 PM (IST)

Jharkhand Politics झारखंड के लिए शुक्रवार यानी कल का दिन बेहद खास है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन भाजपा में शामिल ...और पढ़ें

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और पूर्व सीएम चंपई सोरेन
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और पूर्व सीएम चंपई सोरेन

HighLights

  1. जिला परिषद अध्यक्ष भी होंगे भाजपा में शामिल
  2. चंपई सोरेन को जिला परिषद अध्यक्ष मानते हैं गुरु

जागरण संवाददाता, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा भी अपने राजनीतिक गुरु चंपई सोरेन के साथ शुक्रवार को रांची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

सोनाराम बोदरा झामुमो के तेज तर्रार नेताओं में से एक हैं। सोनाराम बोदरा ने बताया कि वर्ष 2000 से वे राजनीति से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि चंपई ने उन्हें राजनीति सिखाई है।

ऐसे में जब वह झामुमो को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, तो बोदरा भी अपने गुरु के साथ ही जाएंगे। उनके साथ क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

सरायकेला में अब भाजपा का विधायक मिलने की उम्मीद बढ़ी

झामुमो से नाता तोड़कर भाजपा में जाने वाले चंपई सोरेन को सिर आंखों पर भाजपाई बैठा रहे हैं। उनके भाजपा में आने की सूचना से भाजपाइयों में खुशी की लहर है।

सरायकेला विधानसभा में कभी झामुमो व भाजपा के कैडर एक-दूसरे का अक्सर विरोध करते देखे जाते थे, लेकिन अब चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की खबर के बाद झामुमो व भाजपा के कैडर एक साथ बैठकर चाय की चुस्की ले रहे हैं।

संभवत: 30 अगस्त के बाद बड़ी संख्या में झामुमो के कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब भाजपा को उम्मीद है कि सरायकेला में भाजपा का कोई विधायक बन जाएगा।

चंपई सोरेन लगातार सरायकेला विधानसभा से झामुमो के टिकट पर जीत हासिल कर रहे हैं। अब चूंकि वे भाजपा में आने वाले हैं।

ऐसे में सरायकेला विधानसभा सीट अब भाजपा की झोली में जाने की उम्मीद जताई जा रही है। सरायकेला विधानसभा की बात करें तो चंपई यहां से छह बार अपनी जीत दर्ज करा चुके हैं। 

यह भी पढ़ें-

झारखंड में कल दिखेगी सियासी टशन! इधर BJP के होंगे चंपई; उधर हेमंत भी सोरेन को बना लेंगे अपना मंत्री

चंपई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में होंगे शामिल, शिवराज और हिमंत सरमा दिलाएंगे सदस्यता; PM मोदी भी जल्द करेंगे रैली