विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: बुरूहातू के जंगलों में भारी मात्रा में छिपाकर रखे गए अवैध हथियार बरामद

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:31 PM (IST)

सरायकेला-खरसावां जिले के बुरूहातू के जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में हथियारों का बड़ा ...और पढ़ें

एसएसबी की जाम्ब्रो समवाय टीम ने कुचाई थाना पुलिस के साथ समन्वय बनाकर तलाशी अभियान चलाया।

एसएसबी की जाम्ब्रो समवाय टीम ने कुचाई थाना पुलिस के साथ समन्वय बनाकर तलाशी अभियान चलाया।

HighLights

  1. बुरूहातू के जंगलों से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद।

  2. एसएसबी और झारखंड पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन।

  3. कुल छह अवैध हथियार पुलिस को सौंपे गए।

संवाद सूत्र, खरसावां । सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव के समीप बुरूहातू के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। 
 
नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसएसबी और झारखंड पुलिस के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।
 

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई 

जानकारी के अनुसार, 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रांची को बुरूहातू के जंगलों में हथियार छिपाकर रखे जाने की पुख्ता सूचना मिली थी। 
 
सूचना का सत्यापन करने के बाद एसएसबी की जाम्ब्रो समवाय टीम ने कुचाई थाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाया।
 
कोर्रा गांव के समीप पहाड़ी और घने जंगलों की छानबीन के दौरान सुरक्षा बलों को यह सफलता हाथ लगी। बरामद किए गए कुल छह हथियारों में एक 7.62 एमएम एसएलआर, एक 9 एमएम कार्बाइन, एक रिवॉल्वर और तीन .303 राइफल शामिल हैं।
 

हथियार जांच के लिए पुलिस को सौंपे गए 

बरामद सभी हथियारों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों को किसने और किस नापाक इरादे से छिपाकर रखा था। 
 
सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।