युवाओं को झारखंडी संस्कृति की रक्षा करने जरूरत
संसू, ईचागढ़ : प्रखंड क्षेत्र के डुमटाड़ में गुरुवार को भुवन टुसू मेला का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 09:06 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 09:06 PM (IST)
संसू, ईचागढ़ : प्रखंड क्षेत्र के डुमटाड़ में गुरुवार को भुवन टुसू मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता गुप्तेश्वर महतो ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। युवाओं को झारखंडी संस्कृति को संजोने की जरूरत है। दूसरी ओर मेले में कई जगहों से आये लोगों ने टुसू और चौड़ल का प्रदर्शन किया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ चौड़ल व टुसू को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुखिया पंचानन पातर, नयन सिंह मुंडा, रामेश्वर उरावं, विश्वनाथ उराव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें