पंचायत स्तरीय जनता दरबार के लिए तिथि निर्धारित
खरसावां प्रखंड में हर बुधवार को पंचायत स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है।
संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां प्रखंड में हर बुधवार को पंचायत स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। खरसावां में पंचायत स्तरीय जनता दरबार के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। बीडीओ दयानंद जायसवाल ने बताया कि 17 जुलाई को बुरुडीह, 24 को सिमला, 31 को चिलकु, सात अगस्त को बिटापुर, 14 को रिडींग, 21 को हरिभंजा, चार सितंबर को जोजोडीह, 11 को बड़ाआमदा, 18 को दलाईकेला 25 को कृष्णापुर, नौ अक्टूबर को जोरडीहा, 16 को तेलायडीह में पंचायत स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 23 अक्टूबर को प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि उपायुक्त ए. दोड्डे के निर्देशानुसार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। बीडीओ दयानंद जायसवाल ने बताया कि जनता दरबार में लोगों की समस्याओं के समाधान करने की दिशा में पहल होगी।