कुचाई के जोजोहातु शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई के जोजोहातु स्थित शिव मंदिर में बोल बम कांवरियां संघ, कुचाई क
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 11:16 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 11:16 PM (IST)
संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई के जोजोहातु स्थित शिव मंदिर में बोल बम कांवरियां संघ, कुचाई के तत्वावधान में सावन माह पर कलश यात्रा सह विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने कुचाई के गुड़गुदरी स्थित सोना नदी से कलश व कांवर यात्रा निकाला तथा जोजोहातु मंदिर तक पैदल यात्रा की। जोजोहातु के बांग्ला टोली शिव मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक व पूजा अर्चना की। इसके पश्चात भगवान शिव की महा आरती की गयी। हवन पूजन के पश्चात पश्चात भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रुप से विहिप के जिलाध्यक्ष राजू चौधरी, मधुसुदन दास समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें