Move to Jagran APP

टाटा लांग प्रोडक्टस के कामगारों की परेशानियों से रूबरू हुए इंटक नेता

जेएनएन आदित्यपुर गम्हयिा गम्हरिया स्थित टाटा लांग प्रोडक्ट्स कंपनी के अलावा आदित्यपुर की क

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 10:16 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 10:16 PM (IST)
टाटा लांग प्रोडक्टस के कामगारों की  परेशानियों से रूबरू हुए इंटक नेता
टाटा लांग प्रोडक्टस के कामगारों की परेशानियों से रूबरू हुए इंटक नेता

जेएनएन, आदित्यपुर, गम्हयिा : गम्हरिया स्थित टाटा लांग प्रोडक्ट्स कंपनी के अलावा आदित्यपुर की कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। इन समस्याओं को दूर करने करने के लिए इंटक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने पर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की जाएगी। यह बात मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य केएन त्रिपाठी ने कही। वे जमशेदपुर से रांची जा रहे थे। इस बीच गम्हरिया के लाल बिल्डिंग चौक पर कांग्रेस जिला सचिव राजू रजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंटक नेता का भव्य स्वागत किया। मौके पर स्टील म•ादूर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, अजय ओझा, स्वपन पांडे समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर कांग्रेस नेता अंबुज कुमार के नेतृत्व में केएन त्रिपाठी का स्वागत किया गया। यहां रामाशंकर पांडे, अजय ओझा, बाला शंकर तिवारी, सिद्धेश्वर उपाध्याय,प्रवीण पांडे, अभिजीत, अरुण पांडे, टीएन दुबे, सुरेश झा, दीपक झा, महेश मिश्रा, बबलू दूबे, सुभाष उपाध्याय, हरेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.