Move to Jagran APP

पत्नी के साथ झगड़ा करने पर ससुराल वालों ने दामाद को पीट कर मार डाला

धोबा के मुंह से झाग भी निकल रहा था। शरीर के ऊपर कोई गंभीर चोट नहीं होने के कारण प्रथम दृष्टया डॉक्टर इसे जहर खाने से मौत होने की बता रहे हैं।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 05:28 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 05:28 PM (IST)
पत्नी के साथ झगड़ा करने पर ससुराल वालों ने दामाद को पीट कर मार डाला
पत्नी के साथ झगड़ा करने पर ससुराल वालों ने दामाद को पीट कर मार डाला

सरायकेला (जागरण संवाददाता)। राजनगर थाना क्षेत्र के खोकरो गांव के वृधान टोला में धोबा हो(28) नामक युवक को उसके ससुराल वालों ने पीट पीट कर मार डाला।

loksabha election banner

घटना शुक्रवार दोपहर करीब बारह से एक बजे के बीच की है। घटना के वक्त घर में सिर्फ धोबा हो की बूढ़ी मां थी। पिता डिबरु हो जमशेदपुर गए थे। धोबा की पत्नी सुरु हो अपने दोनों बच्चों के साथ से नीचे टोला में दूसरों के घर में थी। वह वुधवार से पति के साथ झगड़ा होने के बाद घर पर नहीं आयी।

इधर घर पर पत्नी के बुलावे पर आए मायके वालों ने धोबा को खूब मारा। जिसके बाद अधमरे हालात में छोड़ कर भाग निकले। धोबा हो वहीं अपने आंगन में तड़प रहा था। इसके बाद स्वजनों ने 108 एम्बुलेंस से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने धोबा को मृत घोषित कर दिया।

धोबा के मुंह से झाग भी निकल रहा था। शरीर के ऊपर कोई गंभीर चोट नहीं होने के कारण प्रथम दृष्टया डॉक्टर इसे जहर खाने से मौत होने की बता रहे हैं। परंतु धोबा के माता पिता के अनुसार ससुराल से आए लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसे लात घूंसों से खूब मारा और उसे अंदरूनी चोट पहुंची है।जिससे बेटे की मौत हुई है।  लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर अभी तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था। पुलिस आवेदन का इंतजार कर रही है। पुलिस चार पांच लोगों को हिरासत में।लेकर पूछताछ कर रही है। 

चार मोटरसाकिल से आए थे ससुराल पक्ष के लोग

मृतक धोबा की मां सरस्वती हो ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को बेटे के ससुराल से कुछ लोग आए। वे लोग नीचे टोला में मोटरसाइकिल रख कर पैदल ही घर पहुंचे। बेटा धोबा हो आंगन में खटिया में पेड़ के नीचे आराम कर रहा था। उसे अच्छा नहीं लग रहा था। पत्नी दो दिन से नीचे टोला से घर नहीं आई। मायके से उसके भाई लोग पहुंचे हैं। फिर भी बहु घर नहीं आ रही तो खुद ही मेहमानों को लोटा पानी देने लगी।

इतने में मेहमान बेटे को लात घूंसे मारने लगे। उन्होंने पानी पिला पिला कर पीटा जा रहा था। मना करने के बाद भी वे लोग नहीं रुके। जब बेटा बेहोश होकर गिर गया तो मौके से सब भाग निकले। इसके बाद स्वजनों को बुलाकर बेटा को अस्पताल लाया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। धोबा मेरा इकलौता बेटा था। अब हमारा कोई सहारा नहीं रहा।

वुधवार को पति पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा, पत्नी के हाथ से कंगन निकाल लिया था धोबा

जानकारी के अनुसार वुधवार को धोबा हो और उसकी पत्नी सुरु के बीच झगड़ा हुआ था। मृतक के पिता डिबरु हो ने बताया कि वृधान टोला में ही चाची के घर में धोबा की पत्नी सुरु हो गाजीडीह गांव के मेसन मिस्त्री के साथ रेजा का काम कर रही थी। वुधवार को धोबा की पांच वर्षीय बेटी पैसे के लिए जिद कर रही रही। धोबा के पास पैसा नहीं होने के कारण बेटी को मना कर रही थी।

इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। दोनों में हाथपाई होने लगा तभी गाजीडीह के मिस्त्री और जहां काम कर रही थी वहां की चाची ने मिलकर दोनों को छुड़ाया। इस बीच बचाव में मिस्त्री द्वारा भी धोबा को पीटने की बात बताई जा रही है। इधर मृतक की पत्नी ने कहा कि पति ने उसका कंगन उतार दिया और घर आने पर मारने की धमकी दे रहा था। इसीलिए दो दिन से घर नहीं।लौटी। जहां काम करती थी। वहीं रहने लगी। उसके मुताबिक घटना के बाद मायके वालों को इसकी।जानकारी दी थी कि आकर पति को समझाए। लेकिन उन्होंने पति को नहीं मारा। पहले ही उसने कुछ खा लिया था। 

पत्नी के आंखों में पति खोने का गम नहीं दिख रहा था

मायके वालों के पिटाई से पति की मौत हो गई। परंतु पत्नी के आंखों।में एक बूंद आंसू नहीं दिख रहा था। दोनों के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। अस्पताल में रखे शव तक देखने नहीं गई। पति की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था, तब भी एक झलक तक पति का शव नहीं देखा। पत्नी थाने में ही पूछताछ के लिए बैठी थी। लेकिन शायद पति को खोने का उसे गम नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.