Move to Jagran APP

बास्को नगर में चल रहा था हब्बा-डब्बा का खेल, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

शुक्रवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्को नगर में लॉटरी के अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी की। इस क्रम में बास्को नगर के समीप फुटबॉल मैदान में अवैध लॉटरी के तहत हब्बा-डब्बा का खेल चल रहा था। मैदान में सैकड़ों लोग जुटे थे। पुलिस ने मौके से अवैध लॉटरी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया..

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 01:13 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:16 AM (IST)
बास्को नगर में चल रहा था हब्बा-डब्बा का खेल, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
बास्को नगर में चल रहा था हब्बा-डब्बा का खेल, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

सरायकेला(जागरण संवाददाता)। शुक्रवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्को नगर में लॉटरी के अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी की। इस क्रम में बास्को नगर के समीप फुटबॉल मैदान में अवैध लॉटरी के तहत हब्बा-डब्बा का खेल चल रहा था। मैदान में सैकड़ों लोग जुटे थे। पुलिस ने मौके से अवैध लॉटरी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने 34,500 रुपये नकद समेत 70 से अधिक मोटरसाइकिल भी जब्त किए। पुलिस की कार्रवाई देख मैदान में -जमे लोग भाग गए। जानकारी के अनुसार बास्को नगर फुटबॉल मैदान में पिछले कई दिनों से लॉटरी का अवैध खेल हाब्बा-डब्बा चल रहा था। पुलिस ने मौके से हब्बा-डब्बा लॉटरी खेल में प्रयुक्त होने वाले सामानों को भी जब्त किया है।

loksabha election banner

कोरोना काल में लगी भीड़

कोरोना काल में फुटबॉल मैदान में अवैध रूप से लॉटरी का खेल चल रहा था। अवैध लॉटरी के तहत हब्बा-डब्बा का खेल हो रहा था। मौके पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ थी। मैदान में जमे लोग शारीरिक दूरी के निर्देश का खुलेआम उल्लंघन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से फुटबॉल मैदान में प्रतिदिन हब्बा-डब्बा का खेल हो रहा था। पुलिस मुख्य संचालकों के संबंध में जांच कर रही है। इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

- राकेश रंजन, एसडीपीओ, सरायकेला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.