आत्मा भवन में फूड समिट का सीधा प्रसारण
किसानों ने ग्लोबल फूड समिट का पहला दिन आत्मा भवन में सीधा प्रसारण देखा।
जागरण संवाददाता, सरायकेला : आत्मा भवन में गुरुवार को ग्लोबल फूड समिट का पहला दिन का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें जिले के पदाधिकारी समेत किसानों ने सीधा कार्यक्रम को देखा। प्रसारण के लिए आत्मा भवन सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े स्क्रीन पर किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दोपहर 11 बजे से साढ़े चार बजे तक किया गया। कार्यक्रम देखने के लिए आत्मा भवन में किसानों की काफी भीड़ थी। मौके पर जिला गव्य विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशीर्वाद महतो, आत्मा के उप-परियोजना निदेशक ध्रुवनारायण ¨सह, लेखापाल आनंद टोप्पो, तकनीकी सहायक मुकेश कुमार, मनीष कुमार व उमेश दास समेत सैकड़ों किसान उपस्थित थे। फूट समिट में भाग लेने सौ किसान रांची रवाना
ग्लोबल समिट में भाग लेने के लिए गुरुवार सुबह जिले के सौ किसान रांची के लिए रवाना हो गए। सभी किसानों को एडीसी केवी पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों को रवाना करने के बाद एडीसी पांडेय ने कहा कि किसानों के लिए ग्लोबल फूड समिट काफी लाभदायक होगा। इसमें किसानों को कम लागत में अधिक आय के तरकीब बताए जाएंगे। एडीसी ने कहा कि समिट में किसानों को बेहतर उपज व तकनीक की जानकारी दी जाएगी। समिट के दूसरे दिन शुक्रवार को भी जिले के सौ किसान रांची रवाना होंगे।