दो अक्टूबर को स्थापना दिवस मनाएगा गौड़ सेवा संघ
गौड़ सेवा संघ का 28वां स्थापना दिवस दो अक्टूबर को सरायकेला प्रखंड में स्थापना दिवस मनाएगा।
जागरण संवाददाता, सरायकेला : गौड़ सेवा संघ का 28वां स्थापना दिवस दो अक्टूबर को सरायकेला प्रखंड के भेलायडीह गांव में आयोजित होगा। स्थापना दिवस के सफल आयोजन को लेकर भेलायडीह में रविवार को गौड़ सेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष मुरली प्रधान की अध्यक्षता में समाज की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि समाज का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें गौड़ सेवा संघ के प्रखंड समिति, जिला समिति व केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों के साथ गौड़ समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित होंगे। स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गौड़ बहुल क्षेत्र में गांव स्तर पर प्रभारियों का मनोनयन किया गया। बताया गया स्थापना दिवस गौड़ सेवा संघ का झंडोत्तोलन के साथ पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी। मौके पर आरके प्रधान, दुर्योधन प्रधान, उपेंद्र प्रधान, बालीराम प्रधान, प्रभात प्रधान, सुग्रीव प्रधान, जीतेन प्रधान, लखीचरण प्रधान, अनिरुद्ध प्रधान, जगन्नाथ प्रधान व सुखदेव प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे।