टिंटीडीह के 45 लाभुकों को मिला गैस कनेक्शन
संवाद सूत्र, राजनगर : प्रखंड के टिंटीडीह गांव में सांसद प्रतिनिधि हरे कृष्णा प्रधान ने अटल बि
संवाद सूत्र, राजनगर : प्रखंड के टिंटीडीह गांव में सांसद प्रतिनिधि हरे कृष्णा प्रधान ने अटल बिहारी वाजपेयी के श्राद्ध दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं बालक भोजन कराया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता गणेश महाली, प्रखंड अध्यक्ष भीमसेन मंडल, सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल महतो, जिला मंत्री कुबेर षाड़ंगी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बलदेव मंडल उपस्थित थे। सभी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बच्चों के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरण किया गया। इस दौरान 45 जरूरतमंद लाभुकों के बीच गैस चूल्हा एवं किट वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा राजनगर भाजपा पश्चिम प्रखंड अध्यक्ष मेघराय मार्डी सहित दोनों मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं टिंटीडीह गांव के लोग मौजूद थे।