Move to Jagran APP

अर्जुनबिला व पोखरिया जाहेरथान मे लगाए गए फलदार पौधे

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर राजनगर प्रखंड क्षेत्र के अर्जुनबिला व पोखरिया जाहेरथान में सरना फिल्म निर्माता व निर्देशक सावन सोय ने आम व अमरुद के फलदार पौधे लगाए..

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 06:30 AM (IST)
अर्जुनबिला व पोखरिया जाहेरथान मे लगाए गए फलदार पौधे
अर्जुनबिला व पोखरिया जाहेरथान मे लगाए गए फलदार पौधे

संवाद सूत्र, राजनगर : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर राजनगर प्रखंड क्षेत्र के अर्जुनबिला व पोखरिया जाहेरथान में सरना फिल्म निर्माता व निर्देशक सावन सोय ने आम व अमरुद के फलदार पौधे लगाए। ये पौधे बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाए गए। सावन सोय ने कहा कि झारखंड वासी प्रकृति प्रेमी हैं। अपने घरों के आसपास हमेशा फलदार पौधे लगाते हैं। इस बार झारखंड सरकार ने सभी जाहेरथान के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया है। सभी जाहेरथान की घेराबंदी हो रही है। पूर्व से घेराबंदी हो चुके जाहेरथान पर उन्नत किस्म के फलदार पौधे होने से ग्रामीणों को आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा। मौके पर मुखिया सालगे मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य सोमवारी बारी, पंचायत सेवक हरेराम महतो, रोजगार सेवक तपन महतो, मांझी बाबा विरु हांसदा, दिउरी गणेश सामड, ग्राम प्रधान विश्वनाथ मांझी, शिक्षक सनगी दोगों, प्रधान बिरुआ, शंभू तांती, मोहन पूर्ति, लेबा सामड, नरसिंह सामड, जोमन गोप, मुकरू लुगुन अमर कुमार हासदा, सुरेश सोरेन ,विजय तियु, बुधराम पूर्ति, फागु टुडू आदि उपस्थित थे। बड़ाबांबो में 72 वां वन महोत्सव दो को, शामिल होंगे दशरथ गागराई : वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आगामी दो अगस्त को खरसावां के बड़ाबांबो स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर में 72 वां वन महोत्सव मनोया जायेगा। 72 वें वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई मौजूद रहेंगे। साथ ही वन विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी देते वन क्षेत्र पदाधिकारी आदित्य नारायण ने बताया कि वन महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में वन व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता लाना है। प्रकृति का सृजन उत्सव अपने पूरे उत्कर्ष पर है और हमें इसमें भागिदार बनने के लिये प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जन भागीदारी आवश्यक है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.