Move to Jagran APP

श्याम मित्र मंडल ने 55 लोगों को दिया निश्शुल्क राशन

श्याम मित्र मंडल सरायकेला के सदस्यों ने शनिवार को नगर के 55 गरीबों को चिन्हित कर निश्शुल्क राशन वितरण किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 06:11 AM (IST)
श्याम मित्र मंडल ने 55 लोगों को दिया निश्शुल्क राशन
श्याम मित्र मंडल ने 55 लोगों को दिया निश्शुल्क राशन

जागरण संवाददाता, सरायकेला : श्याम मित्र मंडल सरायकेला के सदस्यों ने शनिवार को नगर के 55 गरीबों को चिन्हित कर निश्शुल्क राशन वितरण किया। श्याम मित्रमंडल के मीडिया प्रवक्ता सुमित चौधरी ने बताया कि मित्रमंडल के सदस्य नगर के विभिन्न वार्ड में घुम-घुमकर ऐसे गरीब लोगों को चिन्हित कर रहे हैं जिनके पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन कार्ड नहीं मिला है और वे गरीब हैं। राशन कार्ड के लिए आवेदन दिए हैं परंतु नहीं मिला है। जबकि वे गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में सभी गरीब परिवार भूखमरी से प्रभावित हो रहे हैं। इन गरीब परिवारों की सहायता के लिए श्याम मित्रमंडल के सदस्य निश्शुल्क राशन उपलब्ध कराने को निकले हैं। मंडल के सदस्य चौधरी ने कहा कि शनिवार को चिन्हित 55 लोगों को निश्शुल्क राशन दिया गया। राशन में पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, दो किलो आलू, आधा किलो प्याज, एक किलो नमक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि तक गरीबों को चिन्हित कर निश्शुल्क राशन वितरण किया जाएगा। वहीं मंडल के सदस्य लाभुकों को चिन्हित करने में लगे हैं। मौके पर शंभू नाथ अग्रवाल, वितेश चौधरी, आनंद अग्रवाल, सुनील सेकसरिया, रूपेश साहू, अनुज आचार्य, सौरभ चौधरी, गौरव चौधरी, रतन चौधरी, हन्नी चौधरी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.