Move to Jagran APP

भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस का स्थापना दिवस मनाया

संवाद सूत्र, गम्हरिया, आदित्यपुर : प्रखंड काग्रेस कमेटी ने गम्हरिया कैम्प कार्यालय में भारतीय राष्ट

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 10:28 PM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 10:28 PM (IST)
भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस का स्थापना दिवस मनाया
भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस का स्थापना दिवस मनाया

संवाद सूत्र, गम्हरिया, आदित्यपुर : प्रखंड काग्रेस कमेटी ने गम्हरिया कैम्प कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस का 134वा स्थापना दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराने के बाद महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप बारीक ने किया। इंटक के प्रदेश सचिव ने पार्टी के नीति व सिद्धातों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए निष्ठापूर्वक संगठन हित में कार्य करने की बात कही। विशिष्ठ अतिथि उपस्थित इंटक जिलाध्यक्ष लालबाबू सरदार ने पार्टी की स्थापनाकाल से अबतक के गौरवपूर्ण इतिहास का वर्णन किया। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश, जिला महासचिव रुपेश सिंहदेव, राजू रजक, छोटा गम्हरिया पंचायत अध्यक्ष शकर शर्मा, मोनू झा, रंजन राय, लक्खी कुमारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

वहीं, आगामी एक जनवरी को खरसावां में होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की भी बात कही गई। मौके पर अक्षेस के पूर्व सदस्य राजमंगल ठाकुर, पार्षद विक्रम किस्कू, पूर्व पार्षद प्रदीप मुखी, इंटक जिलाध्यक्ष लालबाबू सरदार, जितेन्द्र मिश्रा, अनामिका सरकार, नटवर लाल करुआ, खिरोद सरदार, वैद्य संजय कुमार, अमलेन्दु चौधरी, श्रीमती संगीता प्रधान, प्रदीप बारिक, मोनू झा, सत्यप्रकाश, श्याम सुन्दर मुंडा, रुपेश सिंहदेव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.