विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champai Soren: कोल्हान में BJP का टारगेट सेट, भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सरायकेला पहुंच रहे चंपई

Published: Wed, 04 Sep 2024 11:29 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सरायकेला आ रहे हैं। वे सरायकेला स्थित भाजपा ...और पढ़ें

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन। फाइल फोटो
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन। फाइल फोटो

HighLights

  1. पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक, भव्य स्वागत की तैयारी
  2. पहली बार सरायकेला के भाजपाइयों को संबोधित करेंगे चंपई सोरेन

जागरण संवादादाता, सरायकेला। Jharkhand Politics पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार बुधवार  को सरायकेला बुधवार को आ रहे हैं।

सरायकेला आने के बाद वे सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों को संबोधित करेंगे और उन्हें एक बार  फिर से विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने के लिए उत्साहित करेंगे। इस दौरान उनका कांड्रा से लेकर सरायकेला तक भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने दी।

उन्होंने कहा कि सरायकेला के भाजपाइयों को संबोधित करने के बाद वे खरसावां के दौरे पर चले जाएंगे। वहां भी उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। खरसावां पहुंच कर शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात खरसावां काली मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

चंपई सोरेन का जगह जगह पर किया जाएगा स्वागत

इस दौरान, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का जगह जगह पर स्वागत किया जाएगा। सूत्रों की माने तो सरायकेला के भाजपाइयों व झामुमो के कार्यकर्ताओं के साथ नहीं बनती थी, लेकिन जब से चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हुए हैं। सरायकेला के कुछ भाजपाई अब तक उन्हें स्वीकार नहीं कर पाए हैं।

इतना ही नहीं कुछ भाजपाई तो झामुमो में जाने की तैयारी में लगे हुए हैं। ताकि उन्हें चंपई सोरेन के साथ काम नहीं करना पड़े। कुछ भाजपाई नहीं चाहते हुए भी चंपई सोरेन के साथ चलने को मजबूर है।

इसके बाद भी चंपई सोरेन सभी भाजपाइयों के एक साथ मिलाकर चलने की रणनीति के तहत कार्य कर रहे हैं। ताकि कोल्हान के 14 सीटों पर भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सके।

यह भी पढ़ें-

झामुमो-कांग्रेस में सीटों की रस्साकशी शुरू, राहुल-हेमंत की मुलाकात से सियासी अटकलें तेज

रांची में 5 जिलों के लाभुकों में हेमंत सोरेन वितरित करेंगे मंइयां योजना की राशि