आयडा टीम के लिए 23 खिलाड़ियों का चयन
संसू, खरसावा : आयडा फुटबॉल टीम के लिए खरसावा के अर्जुना स्टेडियम में रविवार को चयन शिि
संसू, खरसावा : आयडा फुटबॉल टीम के लिए खरसावा के अर्जुना स्टेडियम में रविवार को चयन शिविर का आयोजन किया गया। कोच अशोक टुडू की देखरेख में आयोजित इस शिविर में सरायकेला-खरसावा के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर मंगल सुम्बरुई, मार्शल मार्डी, जॉन कमल, संजय सोय, नवीन महतो, प्रकाश गागराई, अनुराग सोय, बलराम महतो, तुराम पाडेया, छोटेलाल महतो, अभिषेक पुरती, रामचंद्र माझी, संजय सुंडी, राजू महतो, राजेश गागराई, सूरज सोय, भगमंत मुर्मू, कृष्णा सामड, संतोष लोहार, कृष्णा सामड, बलराम महतो, संजय जोंको को टीम में चयन किया गया। कोच के रूप में अशोक टुडू, आनंद लकड़ा, वृहस्पति मुर्मू, राहुल सरदार का चयन किया गया। जिला फुटबॉल लीग 2018 के मद्देनजर आयडा के फुटबॉल टीम के गठन के लिए चयन शिविर का आयोजन किया गया।