जमशेदपुर डेयरी में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा
संसू गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित जमशेदपुर डेयरी में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं ि
संसू, गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र स्थित जमशेदपुर डेयरी में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं किए जाने की शिकायत के बाद सरायकेला के अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने गुरुवार की शाम उत्पाद की जांच की। उनके साथ खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने कंपनी कर्मचारियों से उत्पादन की गुणवत्ता व उसके रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने कंपनी के स्टोर में रखे दूध में मिश्रित किए जाने वाले सामग्री की जांच कर उसके नमूना समेत कम्पनी में उत्पादित दूध, दही, लस्सी, पेड़ा आदि का नमूना भी लिया। एसडीओ ने बताया कि उन्हें दूध में मिश्रण करने वाले सामान की गुणवत्तापूर्ण नहीं होने की शिकायत मिली है। नमूना को रांची प्रयोगशाला भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक मोइन अख्तर, प्रभारी खाद्य निरीक्षक संतोष कुमार साहू, धनपत महतो आदि भी शामिल थे।