खुले में शौच करने पर पकड़ गए 10 पर लोगों पर वसूला एक हजार जुर्माना
सरायकेला नगर क्षेत्र के नदी किनारे खुले में शौच करने वालों की अब खैर नहीं है। मंगलवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में नदी किनारे चलाए गए अभियान में खुले क्षेत्र में शौच करते हुए 10 लोगों को पकड़ा गया। नगर पंचायत द्वारा सभी से एक हजार का जुर्माना वसूला और कड़ी चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
जासं, सरायकेला : सरायकेला नगर क्षेत्र के नदी किनारे खुले में शौच करने वालों की अब खैर नहीं है। मंगलवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में नदी किनारे चलाए गए अभियान में खुले क्षेत्र में शौच करते हुए 10 लोगों को पकड़ा गया। नगर पंचायत द्वारा सभी से एक हजार का जुर्माना वसूला और कड़ी चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह ने पीआइपी टीम के साथ मिलकर नगर क्षेत्र के जगन्नाथ मंदिर एवं नया पुल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि नगर ही नहीं पूरे जिले को ओडीएफ क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।ऐसी स्थिति में खुले में शौच करना सरासर गलत है।