मरांगहातु के किसानों को मिला मशरुम उत्पादन का प्रशिक्षण
रियाडो (रुरल इम्प्लॉयमेंट एंड एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) के तत्वावधान में कुचाई प्रखंड के मारांगहातु गांव में रविवार को वैकल्पिक कृषि प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस क्रम में रियाडो की ओर से कुचाई प्रखंड के मारांगहातु गांव में किसानों को मशरुम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया
संवाद सूत्र, खरसावां : रियाडो (रुरल इम्प्लॉयमेंट एंड एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) के तत्वावधान में कुचाई प्रखंड के मारांगहातु गांव में रविवार को वैकल्पिक कृषि प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस क्रम में रियाडो की ओर से कुचाई प्रखंड के मारांगहातु गांव में किसानों को मशरुम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। संस्था के सचिव तौहीद आलम ने ग्रामीणों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि इससे किसानों को अतिरिक्त लाभ होगा। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को बताया गया कि धान की खेती में किसानों को लगातार नुकसान का सामना करना पड़ता है। इस कारण कोल्हान क्षेत्र में किसान कृषि से विमुख होते जा रहे हैं। इसलिए धान के साथ-साथ वैकल्पिक कृषि के रूप में मशरुम की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व मनीषा मुंडा ने किया। प्रशिक्षण में आसमान पातर, महेंद्र सिंह सोय समेत 30 प्राशिक्षु कृषक शामिल हुए।