आठ उच्च विद्यालयों में बनेंगे अतिरिक्त क्लास रूम
सरायकेला-खरसावा जिले के आठ उच्च विद्यालयों में दो-दो अतिरिक्त क्लास रूम बनाए लाएंगे।
संवाद सूत्र,खरसावा: सरायकेला-खरसावा जिले के आठ उच्च विद्यालयों में दो-दो अतिरिक्त क्लास रूम बनाएंगे जाएंगे। जिले के प्लस टू वार्षणी उच्च विद्यालय सीनी, प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावा, वन उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कपाली, एएन उच्च विद्यालय पिलीद, नव उत्क्रमित प्लस टू शिवाद उच्च विद्यालय चालियामा, एसएन उच्च विद्यालय आदित्यपुर, नव उत्क्रमित बीएन नवोटिया उच्च विद्यालय तथा उच्च विद्यालय सिरुम में दो-दो अतिरिक्त कक्षाएं बनाई जाएंगी। प्रत्येक विद्यालय में दो-दो अतिरिक्त क्लास रूम बनाने पर 16 लाख 99 हजार 800 रुपये खर्च होंगे। इसे अगले नौ माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके निविदा की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। मालूम हो कि इन आठों उच्च विद्यालयों में बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण पठन पाठन में दिक्कत हो रही है। अब अतिरिक्त वर्ग कक्षा बन जाने से पठन पाठन में सहुलियत होगी।