ईएसआइसी अस्पताल से रेफर नहीं हो रहे हड्डी रोगी
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : राज्य कर्मचारी बीमा निगम के आदित्यपुर स्थित अस्पताल से हड़्डी रोग से ग्रसित
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : राज्य कर्मचारी बीमा निगम के आदित्यपुर स्थित अस्पताल से हड़्डी रोग से ग्रसित मरीजों का रेफर बंद है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों को दिक्कत हो रही है। अभी हड्डी टूटने की स्थिति में मरीजों को आपरेशन के लिए 20-25 दिनों तक इंतजार करना पड़ता है।
आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने बताया पैसा जमा करने के बावजूद सुविधा के लिए इंतजार करना पड़ता है।
वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. कुजूर ने बताया कि पहले मेडिका अस्पताल से एग्रीमेंट था। मेडिका ने इस एग्रीमेंट को जारी रखने में असमर्थता जतायी है। नया टेंडर निकाला गया है, जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर से बाहर रेफर करने की सुविधा उपलब्ध हैं।