बड़ाबांबो के एक विद्यालय से बिजली तार चोरी
जागरण संवाददाता, सरायकेला : खरसावां प्रखंड के बड़ाबांबो में गुरुवार को अज्ञात चोरों ने खंभ
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 05:28 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 05:28 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सरायकेला : खरसावां प्रखंड के बड़ाबांबो में गुरुवार को अज्ञात चोरों ने खंभा से स्कूल तक खींचे गए बिजली तार काट लिए। बड़ाबांबो विद्यालय मुख्य सड़क पर स्थित है। एकांत जगह होने के कारण चोरो ने रात में हाथ साफ कर दिया। चोरी का खुलासा तब हुआ जब स्कूल बच्चों ने तार कटा देखा। अज्ञात लोगों के खिलाफ आमदा ओपी थाने में मामला दर्ज किया गया है। विद्यालय के शिक्षक प्रकाश महतो ने बताया कि इससे पहले दो बार पहले भी विद्यालय में चोरी हो चुकी है। प्रकाश महतो ने बताया कि स्कूल में बिजली तार खराब हो गया था। दो दिन पहले नया बिजली तार बदला गया था। विद्यालय में चोरी की घटना बार-बार हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें