खरसावां छऊ हो पाठ्यक्रम में शामिल : गागराई
विधायक से मिले खरसावा के छऊ कलाकार 13 केएसएन 2 छऊ कलाकारों के साथ विधायक दशरथ गागर
खरसावा : कोल्हान विश्वविद्यालय में छऊ पर शुरु होने वाली पढ़ाई में
खरसावा शैली छऊ नृत्य को शामिल करने की माग लेकर खरसावा के छऊ
कलाकारों ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में विधायक दशरथ गागराई से मुलाकात की। विधायक ने कलाकारों से कहा कि लोक कला क्षेत्र की पहचान होती है। छऊ नृत्य से खरसावा की अलग पहचान है। लिहाजा इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। छऊ नृत्य के उत्थान में वे हरसंभव सहयोग करेंगे। कोल्हान विश्वविद्यालय के
विभिन्न कॉलेज में छऊ नृत्य पर पढ़ाई शुरु होने की सूचना उन्हें भी है।
छऊ की अन्य शैली के साथ-साथ खरसावा शैली की भी पढ़ाई हो। इसके लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। इसके लिए शीघ्र एक प्रतिनिधि मंडल के साथ
कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह, शिक्षा मंत्री डॉ नीरा
यादव व कुलाधिपति सह राज्यपाल श्रीमती द्रोपदी मुर्मू से मिलेंगे। मामले को विधानसभा के अगले सत्र में भी उठाया जाएगा। मौके पर श्री गागराई ने क्षेत्र के छऊ कलाकारों से नृत्य के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। विधायक से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में मागीलाल महतो,
मुकुंद सिंहदेव, मो. दिलदार, सरोज नायक, कमल साहु, परमानंद नंदा, बसंत गंतायत, जितेंद्र घोडाई, ललन तिवारी शामिल थे।