राहुल गांधी के जन्मदिन के पर बंटी शैक्षणिक सामग्री
संसू आदित्यपुर सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी पूर्व
संसू, आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। आदित्यपुर के शेरेपंजाब चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजन किया गया। इस दौरान करीब सौ जरूरतमंद बच्चों के बीच में किताब, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि का वितरण किया गया। मौके पर पार्टी के विनोद प्रधान, उपाध्यक्ष दशरथ पोद्दार, अमित राज सिंह, अनिमा देवी, अमित राज सिंह, प्रमोद सिंह, नव कुमार आदि उपस्थित थे। इधर, पूर्व पार्षद सह कांग्रेस नेता अम्बुज कुमार के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों के बीच में राशन किट बांटी गयी। अम्बुज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देशानुसार गरीबों के बीच में राशन का वितरण किया गया है। मौके पर कांग्रेस कोल्हान प्रवक्ता सुरेशधारी, रामाशंकर पांडे, विरेंद्र यादव, मीरा तिवारी, प्रवीण कुमार, पंकज साह आदि उपस्थित थे।